
यमुनानगर (Best24News): यमुनानगर शहर के वीना नगर कैंप क्षेत्र से दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बहनें घर से जाते समय अपने साथ कपड़े और सभी जरूरी दस्तावेज (Documents) भी ले गई हैं। परिजनों की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
रात 2:30 बजे तक घर में थीं, सुबह मिलीं गायब
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने घटना का पूरा विवरण साझा करते हुए बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे बड़ी बेटी (उम्र 20 वर्ष) ने घर पर चाय बनाई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने चाय पी और फिर सोने चले गए। पिता के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे जब उनकी आंख खुली, तो दोनों बेटियां—बड़ी बेटी (20 वर्ष) और छोटी बेटी (16 वर्ष)—घर में ही सो रही थीं। लेकिन जब सुबह परिवार के सदस्य उठे, तो दोनों बेटियां कमरे में नहीं थीं।
कपड़े और शैक्षणिक दस्तावेज भी साथ ले गईं
अचानक बेटियों के गायब होने से घबराए परिजनों ने जब घर के अलमारी और सामान की पड़ताल की, तो पाया कि दोनों बहनें अपने साथ पहनने वाले कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गई हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के घर बेटियों की काफी तलाश की और पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद लाचार पिता ने थाना गांधी नगर पहुंचकर बेटियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस को शिकायत सौंपी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के इन कर्मचारियो को HC से राहत
गांधी नगर पुलिस ने दर्ज किया केस: पिता की तहरीर के आधार पर थाना गांधी नगर पुलिस ने गुमशुदगी/अपहरण की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के रास्तों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे है।
ये भी पढ़ें:कनीना नहर में मिली डेड बॉडी, नही हुई शिनाख्त
