मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड क्यों जरूरी है? घर बैठे कैेसे बनाए यहां जानें

Written by: PK Chauhan

Published:

Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जो न केवल पहचान का प्रमाण है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अधिकार भी देता है। 18…


Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जो न केवल पहचान का प्रमाण है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अधिकार भी देता है। 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक आनलाइन माध्यम से भी अपना वोटर आईडी बनवा सकते हैं।Voter ID Card

Advertisement

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है और अब तक आपने वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है, तो अब यह काम बेहद आसान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं और कार्ड कुछ ही दिनों में घर पर डाक द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।Voter ID Card

वोटर आईडी कार्ड क्यों जरूरी है?

वोटर आईडी कार्ड सिर्फ वोट देने के लिए नहीं, बल्कि कई सरकारी कामों में पहचान पत्र के तौर पर भी जरूरी होता है. बैंक, राशन कार्ड, पासपोर्ट बनवाने से लेकर स्कूल-कॉलेज एडमिशन तक में ये काम आता है. ऐसे में अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

Voter card ID महत्वपूर्ण लिंक:

कैसे करें वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन?

    1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
      सबसे पहले https://voters.eci.gov.in या https://nvsp.in वेबसाइट खोलें।

      ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

    2. रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें:
      पहली बार उपयोग कर रहे हैं तो “रजिस्टर” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल डालकर अकाउंट बनाएं। पहले से रजिस्टर्ड हैं तो सीधे लॉगिन करें।

    3. फॉर्म 6 भरें (नया मतदाता पंजीकरण):
      लॉगिन करने के बाद “फॉर्म 6” भरें। इसमें नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, जिला आदि विवरण भरें।

Voter ID के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जब आप वोटर कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. ये डॉक्यूमेंट JPG, JPEG या PDF फॉर्मेट में होने चाहिए.

    • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
    • एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, गैस बिल, पानी बिल, टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट आदि)
    • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
    • एज प्रूफ (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि)
    • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और सही फॉर्मेट में अपलोड करें

 

  1. फॉर्म सबमिट करें:
    पूरी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करें। आवेदन करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

  2. सत्यापन और कार्ड डिलीवरी:
    आवेदन के बाद चुनाव आयोग का अधिकारी या बीएलओ आपके पते का सत्यापन कर सकता है। सत्यापन सफल होने पर आपका वोटर कार्ड प्रिंट होकर डाक के जरिए आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।

कितने दिनों में मिलेगा कार्ड?
सामान्यतः सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 से 30 दिन के भीतर वोटर आईडी कार्ड आपके पते पर पहुंच जाता है।

Voter card ID महत्वपूर्ण लिंक:

महत्वपूर्ण सलाह:

  1. सभी जानकारी सही और स्पष्ट भरें।

  2. जो दस्तावेज़ अपलोड करें, वो साफ स्कैन किए हुए हों।

  3. अगर आपका पता या अन्य जानकारी पहले से चुनाव आयोग में दर्ज है, तो सुधार के लिए “फॉर्म 8” भरें।Voter ID Card

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp