बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Vande Bharat Express: राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जोधपुर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Vande Bharat Express: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जोधपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया…


Vande Bharat Express: राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जोधपुर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू
Vande Bharat Express: राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जोधपुर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू
Google News Follow us on Google

Vande Bharat Express: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जोधपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में चलेगी। इस नई ट्रेन सेवा से राजस्थान और दिल्ली भ्रमण करने वाले यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

Advertisement

ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, जोधपुर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26481 27 सितंबर से रवाना होगी। यह सुबह 05.25 बजे जोधपुर से चलकर 09.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से यह ट्रेन साढ़े 9 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 26482 दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से दोपहर 03.10 बजे दिल्ली कैंट से चलकर शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से यह ट्रेन 07.05 बजे रवाना होकर रात 11.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

मार्ग और ठहराव

इस ट्रेन का मार्ग राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरता है। इसमें मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन शामिल हैं।

वंदे भारत ट्रेन में 7 वातानुकूलित कुर्सीयान और 1 एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। यात्रियों को तेज गति, आरामदायक सीटिंग और बेहतर सफर सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

इस ट्रेन से जोधपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोग समय की बचत के साथ आरामदायक और सुरक्षित सफर कर पाएंगे। यह सेवा विशेष रूप से राजस्थान और NCR के यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp