मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana crime: घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी के दो आरोपी यूपी से काबू

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: साइबर थाना पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर 1.26 लाख रुपये साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…


घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी के के दो आरोपी यूपी से काबू
घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी के के दो आरोपी यूपी से काबू
Google News Follow us on Google

Haryana crime: साइबर थाना पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर 1.26 लाख रुपये साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला लखनऊ की बानवाली गली निवासी देवांश अग्निहोत्री व जिला लखनऊ के बागमाह नारायण निवासी उत्कर्ष अवस्थी के रूप में हुई है।

Advertisement

रेलवे स्टेशन कोसली निवासी अनुराग ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 13 जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने उसे घर बैठे पैसे कमाने के बारे में बताया था। उसने मैसेज को सही मानकर उनका ऑफर मान लिया। इसके बाद उसके खाते में 150 रुपये आ जाते है।Haryana crime

आरोपी ने लगातार 150-150 करके कई बार पैसे उसके अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल में फंसता चला गया। शुरुआत उसने यूपीआई आईडी से कुल 5000 रुपये उनके बताए नंबर ट्रांसफर कर दिए। जो कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 1.26 लाख रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे उसकी रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के बाद पुलिस ने संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला लखनऊ की बानवाली गली निवासी देवांश अग्निहोत्री व जिला लखनऊ के बागमाह नारायण निवासी उत्कर्ष अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में यूपी के जिला लखनऊ की बानवाली गली निवासी देवांश अग्निहोत्री का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। देवांश अग्निहोत्री के खाते से करीब 88 हजार रुपये की राशी गई थी।

आरोपी उत्कर्ष अवस्थी ने देवांश अग्निहोत्री से बैंक खाता लेकर कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp