बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Train News: हरियाणा से गुजरने वाली इस ट्रेनों का बदला समय, यहां पढे लेटेस्ट शेड्यूल

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी। रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। एक बार फिर कुछ ट्रेनो के समय सारणी में बदलाव किया गया है। बता दे कि प्रशासन ने बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला…


रेवाड़ी। रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। एक बार फिर कुछ ट्रेनो के समय सारणी में बदलाव किया गया है। बता दे कि प्रशासन ने बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन समय में परिवर्तन किया है।Train News

Advertisement

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। समय में बदलाव यात्रियों की सुविधा और समय पर गाड़ियों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।Train News

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 6 अक्तूबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अब गुरूग्राम स्टेशन पर 11:33 बजे आएगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी।Train News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

ट्रेन अपने निर्धारित समय अनुसार 12:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। बता दे इससे पहले इस ट्रेन के आगमन का समय 11:40 और प्रस्थान का समय 11:42 बजे प्रस्थान था। इसके अतिरिक्त, दिल्ली कैंट स्टेशन पर नई समय सारणी अनुसार 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे प्रस्थान होगा।Train News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

गाड़ी संख्या 20983 भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 अक्तूबर से भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर 11:33 बजे आएगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। पहले समय 11:40 बजे आगमन और 11:42 बजे प्रस्थान था।

दिल्ली कैंट स्टेशन पर 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे प्रस्थान होगा और ट्रेन निर्धारित समय अनुसार 12:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp