
Train Cancelled: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसका सीधा असर हरियाणा से गुजरने वाली रेल सेवाओं पर पड़ा है। कुल आठ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जो जम्मू और पंजाब से होकर हरियाणा के कई जिलों से गुजरती थीं।
रद्द होने का कारण
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 17 में तकनीकी खराबी के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी समस्या के चलते कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और जब तक समस्या दूर नहीं होती, यह स्थिति बनी रहेगी।
रद्द की गई ट्रेनें
Train No. 14661 – बाड़मेर से जम्मूतवी 15 अक्तूबर तक रद्द
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
Train No. 14662 – जम्मूतवी से बाड़मेर 15 अक्तूबर तक रद्द
Train No. 19027 – बान्द्रा टर्मिनस से जम्मूतवी 4 और 11 अक्तूबर को रद्द
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
Train No. 19028 – जम्मूतवी से बान्द्रा टर्मिनस 6 और 13 अक्तूबर को रद्द
Train No. 19107 – भावनगर टर्मिनस से शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन 5 और 12 अक्तूबर को रद्द
Train No. 19108 – शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन से भावनगर टर्मिनस 6 और 13 अक्तूबर को रद्द
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
Train No. 19415 – साबरमती से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा 5 और 12 अक्तूबर को रद्द
Train No. 19416 – श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से साबरमती 7 और 14 अक्तूबर को रद्द
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
Train No. 14803 – भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा 15 अक्तूबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी और फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी।
Train No. 14804 – जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर तक जम्मूतवी के बजाय फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी।
Train No. 19223 – साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 15 अक्तूबर तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी।
Train No. 19224 – जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर तक जम्मूतवी के बजाय फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी।
पुनः शुरू हुई रेल सेवा
Train No. 12413 अजमेर – जम्मूतवी रेलसेवा 6 सितंबर 2025 से पुनः शुरू कर दी गई है।
