मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: कुलपति ने शिक्षकों के साथ की मीटिंग, NAAC की लेकर ये दिए निर्देश

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आज विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा…


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आज विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आज विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की
Google News Follow us on Google

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आज विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की और आवश्यक निर्देश भी दिए। सभी विभागाध्यक्ष वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करेंगे और उसके अनुसार विभागों में गतिविधियां आयोजित की जाएगी।Haryana News

Advertisement

उन्होंने विश्वविद्यालय के शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा कुलपति और उपस्थित शिक्षकों के सामने रखी। उन्होंने विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे विद्वान पोर्टल, भारतीय अनुसंधान सूचना नेटवर्क प्रणाली (IRINS) आदि के बारे में बताया और शिक्षकों से आह्वान किया कि वह सभी पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत करवाएं।Haryana News

कुलपति प्रोफेसर मिगलानी ने सबसे पहले विश्वविद्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया और कहा कि नए सत्र में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए नियमित रूप से कक्षाएं लगनी चाहिए और समय-समय पर पाठ्यक्रम में संशोधन होते रहने चाहिए ताकि इसे औद्योगिक पर्यावरण की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने यह भी आह्वान किया कि प्रत्येक विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को शामिल किया जाए ताकि उनके परामर्श के अनुरूप पाठ्यक्रमों में निरंतर सुधार किया जा सके। उन्होंने अभी वर्तमान में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को भी पूर्ण कुशलता के साथ चलने के निर्देश दिए और इस संबंध में एक सेंट्रल एडमिशन कमेटी का गठन भी किया जो विभिन्न विभागों की एडमिशन कमेटी को समय-समय पर निर्देश एवं मार्गदर्शन देती रहेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें उसे विश्वविद्यालय शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला कि अनुसंधान कार्य समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए जिससे सीधे तौर पर समाज को फायदा मिले।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

हमें अनुसंधान की मात्रा से अधिक उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिक्षक को हर वर्ष कम से कम एक रिसर्च पेपर उच्च क्वालिटी के जनरल में अवश्य प्रकाशित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विभाग कम से कम एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रयास करें और इस संबंध में अलग से एक केंद्र भी विश्वविद्यालय में स्थापित किया जाएगा जो शिक्षकों को प्रोजेक्ट कार्य के लिए मार्गदर्शन करें।

उन्होंने लक्ष्य दिया कि आगामी दिसंबर तक नैक NAAC पर्यवेक्षक का कार्य पूरा करवाया जाएगा जिसके लिए सभी शिक्षक तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में जारी निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहां की निर्माण अधीन विज्ञान भवन अगले दो महीने में और स्टाफ के लिए आवासीय भवन सितंबर माह तक पूरे हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में लड़कों के लिए नया छात्रावास का निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा जिसके लिए केंद्र सरकार से 16 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि हम सबको विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए और इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करेंगे और उसके अनुसार विभागों में गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक के प्रमोशन में देरी नहीं होने दी जाएगी और जिनका भी प्रमोशन ड्यू हो चुका है उसे अगले दो महीने में पूरा कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि कुलसचिव का कार्य चीफ फैसिलिटेटर का होता है इसलिए वे कुलपति के निर्देशों के अनुसार और शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के हितों में निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने भी शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

उन्होंने यह आशा की कि सभी शिक्षक कंधे से कंधा मिलाकर और पूर्ण सद्भावना के साथ विश्वविद्यालय की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए समर्पित रहेंगे तथा विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण में कार्य करते हुए कुलपति के आइजीयू फर्स्ट के मिशन के साथ स्वयं एवं विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएंगे।

इससे पूर्व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (IGUTA) के द्वारा कुलपति का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। संगठन की प्रधान प्रोफेसर सविता श्योराण ने फूलों के गुलदस्ते से कुलपति एवं कुलसचिव का स्वागत किया। प्रोफेसर सविता एवं संगठन के उप-प्रधान डॉ. महावीर बड़क ने पगड़ी पहनाकर कुलपति का सम्मान किया। उन्होंने संगठन की तरफ से कुलपति को आश्वस्त किया कि सभी शिक्षक ओर निष्ठा के साथ कुलपति के मार्गदर्शन में कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ेंगे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp