मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

ढाई एकड में 5 मंजिल बनेगा नगर परिषद रेवाड़ी का नया कार्यालय, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे शिलान्यास

Written by: PK Chauhan

Published:

नगर परिषद रेवाड़ी:  लंबे समय से इंतजार कर रहे नगर परिषद रेवाड़ी  को अपना नया भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से नए भवन निर्माण का लेकर…


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
Google News Follow us on Google

नगर परिषद रेवाड़ी:  लंबे समय से इंतजार कर रहे नगर परिषद रेवाड़ी  को अपना नया भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से नए भवन निर्माण का लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। नया भवन भविष्य की कार्य योजना को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। नए भवन के निर्माण से नगर परिषद को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें कर्मचारियों के लिए बैठने की पर्याप्त जगह और पार्किंग भी शामिल है। Municipal Council Rewari

Advertisement

जानिए कहां बनेगा भवन: नया भवन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की बाईपास स्थित जमीन पर बनेगा। भवन पर 67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 1.92 एकड़ जमीन पर 5 मंजिला भवन तैयार होगा। 12 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसका शिलान्यास करेंगे। वर्तमान में नगर परिषद का कार्यालय भाड़ावास गेट के पास पुराने भवन में स्थित है। इस भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है जिससे कार्य प्रभावित होता है।Municipal Council Rewari

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वार्डबंदी होने के बाद 32 वार्ड हो गए हैं। वहीं, पहले चुनाव के समय रेवाड़ी नगर परिषद की आबादी 96 हजार व 22 वोट हुआ करते थे लेकिन वर्तमान समय में रेवाड़ी नगर परिषद की आबादी लगभग 2 लाख 63 हजार है।मौजूदा भवन जर्जर अवस्था में जा चुका है। बारिश होने पर पानी कमरों में चला जाता है। इससे रिकॉर्ड भी खराब होने का डर बना रहता है। इधर नगर परिषद को नगर निगम बनाने पर भी चर्चा तेज है। ऐसे में भवन उसी हिसाब से तैयार किया जाएगा।Municipal Council Rewari

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

वर्ष 1994 में नगर पालिका से नगर परिषद बनाया गया था : अंग्रेजों के जमाने में रेवाड़ी में नगर पालिका थी। पूर्व विधायक रघु यादव ने वर्ष 1987 में राव तुलाराम पार्क में आयोजित जनसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के समक्ष रेवाड़ी को अलग जिला बनाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर एक नवंबर 1989 को रेवाड़ी को नया जिला घोषित किया था।Municipal Council Rewari

1994 में बनी थी नगर परिषद: से जिला बनने के बाद वर्ष 1994 में रेवाड़ी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाया गया था। जुलाई 1995 में रेवाड़ी नगर परिषद के पहली बार चुनाव हुए। चुनाव की घोषणा के समय 22 वार्ड पर चुनाव होने की घोषणा की गई लेकिन बाद में 24 वार्ड के चुनाव कराए गए थे। वर्तमान समय की बात की जाए तो रेवाड़ी नगर परिषद में 31 वार्ड हैं।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp