गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Maruti Brezza फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान मनाली में दिखी नई एसयूवी, जल्द होगी भारतीय बाजार में लॉन्च

Written by: सुनील कुमार

Published:

Maruti Brezza: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के…


Maruti Brezza फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान मनाली में दिखी नई एसयूवी, जल्द होगी भारतीय बाजार में लॉन्च
Maruti Brezza फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान मनाली में दिखी नई एसयूवी, जल्द होगी भारतीय बाजार में लॉन्च
Google News Follow us on Google

Maruti Brezza: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फेसलिफ्ट मॉडल का टेस्टिंग कर रही है और इसे हाल ही में मनाली में टेस्ट के दौरान देखा गया है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में कई डिजाइन और फीचर बदलाव किए जाने की संभावना है।

Advertisement

ब्रेजा फेसलिफ्ट के डिज़ाइन में मामूली बदलाव होंगे। इसमें नए अलॉय व्हील्स, पतले और नए एलईडी हेडलैम्प्स, नई एलईडी डीआरएल (ड्राइंग डे लाइट) और बम्पर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी कई अपडेट देखने को मिलेंगे।

फीचर्स की बात करें तो इस फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया इंटीरियर डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। ये अपडेट इसे और अधिक आधुनिक और किफायती बनाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

इंजन के मामले में इस फेसलिफ्ट ब्रेजा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें अभी जैसा 1.5 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन दिया गया है, वही जारी रहेगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को 2026 की पहली तिमाही में बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह कार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3OO, Kia Seltos और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों के साथ मुकाबला करेगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp