बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Sports News: एथलीट खिलाड़ियों का भविष्य अटका अधर में, खिलाडी कहां पर खेलें, नहीं ले पा रहे फैंसला।

Written by: PK Chauhan

Published:

Sports News: शिक्षा निदेशालय पंचकूला के खेल निदेशालय के द्वारा जारी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( एस जी एफ आई) की बायज स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तारीख और एथलेटिक्स फैडरेशन…


एथलीट खिलाड़ियों का भविष्य अटका अधर में, खिलाडी कहां पर खेलें, नहीं ले पा रहे फैंसला।
एथलीट खिलाड़ियों का भविष्य अटका अधर में, खिलाडी कहां पर खेलें, नहीं ले पा रहे फैंसला।
Google News Follow us on Google

Sports News: शिक्षा निदेशालय पंचकूला के खेल निदेशालय के द्वारा जारी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( एस जी एफ आई) की बायज स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तारीख और एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) एवं एथलेटिक्स हरियाणा के द्वारा आयोजित की जाने वाली चैंपियनशिप की तारीख का आपस में टकराव होने के कारण एथलीट खिलाड़ियों को होगा बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है।

Advertisement

अगर एथलीट खिलाड़ियों को समयानुसार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा तो राज्य में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह और किरण बालियान जैसी खेल प्रतिभाएं खोजने के अवसर से वंचित रहना पड सकता है।

इसलिए शिक्षा निदेशालय खेल विभाग को बायज स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप भिवानी की तारीख में बदलाव कर खिलाड़ियों के हित में बेहतरीन कदम उठाकर सहयोग करना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शिक्षा निदेशालय हरियाणा के द्वारा एस जी एफ आई की बायज स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप भिवानी में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

एथलेटिक्स हरियाणा और एस जी एफ आई स्टेट के दोनों खेल सर्कुलर लैटर के अनुसार एथलीट खिलाडी को नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 30 सितंबर ,नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रयागराज उत्तरप्रदेश 23 से 25 सितम्बर तक एवं एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा आयोजित हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कर्ण स्टेडियम करनाल में 27 सितंबर से 28 सितंबर तक होने वाली चैंपियनशिप में से किसी एक चैंपियनशिप को चुनना पडेगा,जिससे एथलीट खिलाडी को बहुत बडा नुकसान होगा।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एक एथलीट खिलाडी पूरे साल खेल अभ्यास करता है और उस एथलीट खिलाडी को नेशनल अथवा स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका नहीं मिलता है तो, इससे खिलाड़ी का मनोबल तो गिरता ही है।

साथ में शारिरिक, मानसिक और आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से बहुत ज्यादा नुकसान होता है, इसलिए एस जी एफ आई लडका स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तारीख को एथलेटिक्स हरियाणा एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चैंपियनशिप के कुछ दिन बाद कराने के लिए तारीख बदलने आदेश जारी कर खिलाड़ियों के खेल भविष्य के लिए उचित आदेश पारित करें।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp