गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Tata Punch Facelift जल्द भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और हाईटेक फीचर्स के साथ धमाका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Tata Punch Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट की मांग सबसे अधिक है और इस सेगमेंट में कई वाहन निर्माता अपनी नई-नई कारें पेश करते रहते हैं। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स भी…


Tata Punch Facelift जल्द भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और हाईटेक फीचर्स के साथ धमाका
Tata Punch Facelift जल्द भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और हाईटेक फीचर्स के साथ धमाका
Google News Follow us on Google

Tata Punch Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट की मांग सबसे अधिक है और इस सेगमेंट में कई वाहन निर्माता अपनी नई-नई कारें पेश करते रहते हैं। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स भी अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा पंच के इस नए फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके कई नए बदलाव किए जा सकते हैं।

Advertisement

टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या होगा नया?

टाटा पंच फेसलिफ्ट मॉडल को इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की तरह डिज़ाइन किया जा सकता है। इसमें स्प्लिट हेडलाइट, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ नया फ्रंट ग्रिल मिलेगा। बंपर का डिजाइन भी नया होगा और 16 इंच के नए अलॉय व्हील्स लगाए जाएंगे।

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 10.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और छह एयरबैग जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिल सकती हैं। ये फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव देंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

इंजन और प्रदर्शन

टाटा पंच फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें वही 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 87.8 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। गियरबॉक्स में पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक AMT विकल्प जारी रहेंगे।

कब होगा लॉन्च?

टाटा मोटर्स ने अभी फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह नई टाटा पंच 2026 की शुरुआत में भारत में बाजार में आ सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

मुकाबला किससे होगा?

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में आती है और इसका मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Ignis के साथ-साथ Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से भी होता है। फेसलिफ्ट मॉडल के नए लुक और फीचर्स से टाटा पंच इस मुकाबले में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp