
काठमांडू। Sushila Karki Nepal New PM News Update: नेपाल (Nepal) में हिंसा के बाद आखिरकार नए प्रधानमंत्री (PM Nepal) की घोषणा हो गई है। नेपाल (Nepal) की चर्चित न्यायाधीश और नामचीन लेखक होने के नाते सुशीला कार्की (Sushila Karki) को जेन-जी (Gen Z) का भी समर्थन मिला है
पूर्व चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त की हैं। इससे पहले हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी सरकार गिर गई। 5000 से ज्यादा लोगों की बैठक में ज्यादातर सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति दर्ज कराई है।Sushila Karki Nepal New PM
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
बतौर जज अपने कार्यकाल में सुशीला कार्की न सिर्फ भ्रष्टाचार बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भी सख्त रुख अपना चुकी हैं। यही वजह है कि वो जेन-जी की पहली पसंद बनीं और 73 साल की उम्र में नेपाल की सियासत का प्रमुख चेहरा बन गईं।
जानिए कौन है सुशीला कार्कीSushila Karki Nepal New PM
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
सुशीला कार्की का जन्म 1952 को विराटनगर के शंकरपुर में हुआ था। पिता पेशे से किसान थे और सुशीला सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी। 1971 में उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के महेंद्र मोरंग से स्नातक की डिग्री हासिल की।
इसके बाद 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया। 1978 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशीला कार्की ने विराटनगर से ही वकालत की प्रेक्टिस शुरू कर दी।Sushila Karki Nepal New PM
