मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Special Train: यूपी ​बिहार व झांरखड जाने वालों की हो गई बल्ले, अब हरियाणा राजस्थान से शुरू हुई सीधी रेल सेवा

Written by: PK Chauhan

Published:

Special Train : रेलवे में यात्रा करने वालों के रेलवे ने एक बडा तोहफा दिया है।। रेलवे की ओर से दौराई (अजमेर) से झारखंड के गोड्डा के बीच जल्द ही एक नई…


Special Train : रेलवे में यात्रा करने वालों के रेलवे ने एक बडा तोहफा दिया है।। रेलवे की ओर से दौराई (अजमेर) से झारखंड के गोड्डा के बीच जल्द ही एक नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। सबसे अहम ​बात यह है कि ये ट्रेन हरियाणा यूपी ​बिहार व झांरखड की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।Special Train

Advertisement

 

बता दे कियह ट्रेन प्रत्येक रविवार को दौराई और मंगलवार को झारखंड के गोड्डा से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से राजस्थन के खासतोर से फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व हरियाणा के नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव के यात्रियों को फायदा होगा। क्योंकि पहले यहां से सीधी ट्रेन नहीं थी। Train News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

क्यों कि फिलहाल रेवाड़ी होकर यूपी-बिहार के लिए बहुत ही कम ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में औद्योगिक कस्बे में काम कर रहे श्रमिको के लिए ये ट्रेन किसी तोहफे से कम नही है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस ट्रेन के संचालन से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अभी दौराई स्टेशन के लिए रेवाड़ी से केवल 2 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इस ट्रेन के संचालन से दौराई के लिए यात्रियों को एक अन्य विकल्प मिल सकेगा। साथ ही रेवाड़ी से टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, झाझा और गोड्डा झारखंड जाने वाले यात्रियों को पहली सीधी ट्रेन मिलेगी।Train News

रेलवे के अनुसार दौराई व गोड्डा स्टेशन के बीच यह ट्रेन रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, चिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज ( प्रयागराज), न्यू वेस्ट केबिन ( एनईडब्ल्यूसी), झाझा स्टेशन पर ठहराव करेगी।Train News

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

कुछ स्टेशनों पर इसका  स्टॉपेज भी दिया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन व इन स्टेशनों पर ठहराव का समय निर्धारित कर दिया गया है।Train News

दौराई (अजमेर) गोड्डा एक्सप्रेस दौराई झारखंड से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर रात 9.20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी। रात 9.25 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन रात 10.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।Train News

इसी तरह गोड्डा-दौराई (अजमेर) एक्सप्रेस गोड्डा से हर मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 10.20 बजे आगमन व 10.25 बजे प्रस्थान करते हुए शाम 5.20 बजे दौराई पहुंचेगी।

 

 

रेलवे से मिली सूचना के अनुसार अजमेर से झारखंड के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दौराई-होड्डा स्टेशन के बीच रींगस, रेवाड़ी, दिल्ली, चिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, गोविंदपुरी ( कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), न्यू वेस्ट केबिन (एनईडब्ल्यूसी), झाझा स्टेशन पर होगा।Special Train

इतना ही नही यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, कानपुर, फतेहपुर, सूबेदार गंज प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार एवं पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष स्टेशन से बिहार भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, गया, तिलैया,  देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा, पोरैयाहाट नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडी स्टेशन पर भी रूकेगी।Special Train

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp