मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Special Train: गोगामेड़ी मेले के लिए चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनें संचालित, जानिए पूरा शेड्यूल

Written by: PK Chauhan

Published:

Special Train: गोगामेड़ी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर…


Special Train: गोगामेड़ी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन का भी गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी और सादुलपुर से गोगामेड़ी के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

Advertisement

रेवाड़ी–गोगामेड़ी मेला स्पेशल सेवा:

इसके अतिरिक्त, एक अन्य विशेष सेवा 11 अगस्त से 21 अगस्त और 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच चलाई जाएगी, जो शाम 6 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर रात 10:55 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 11:20 बजे गोगामेड़ी से रवाना होकर सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

सादुलपुर ↔ गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन:

  • दोपहर सेवा:
    9 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक, सादुलपुर से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर 13:40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 14:40 बजे गोगामेड़ी से चलकर 15:55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

  • रात्रि सेवा:
    10 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक, सादुलपुर से मध्यरात्रि 00:25 बजे रवाना होकर सुबह 03:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी गोगामेड़ी से सुबह 04:40 बजे होगी और 06:20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इन सभी सेवाओं में 11 डिब्बों की व्यवस्था की गई है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp