बुधवार, 4 नवम्बर 2026

मुकुट अग्रवाल को पत्रकारिता पर शोध कार्य के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय ने दी PHD उपाधि

Written by: PK Chauhan

Published:

राष्ट्रीय कवि संगम, रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष एवं प्रखर रचनाकार मुकुट अग्रवाल को 'हरियाणा की पत्रकारिता के विकास में नित्य हलचल की भूमिका' विषय पर किए गए उनके शोधकार्य के लिए सिंघानिया…


मुकुट अग्रवाल को पत्रकारिता पर शोध कार्य के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय ने दी पीएचडी उपाधि
मुकुट अग्रवाल को पत्रकारिता पर शोध कार्य के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय ने दी पीएचडी उपाधि
Google News Follow us on Google

राष्ट्रीय कवि संगम, रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष एवं प्रखर रचनाकार मुकुट अग्रवाल को ‘हरियाणा की पत्रकारिता के विकास में नित्य हलचल की भूमिका’ विषय पर किए गए उनके शोधकार्य के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी (राजस्थान) द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

Advertisement

अग्रवाल का यह शोध कार्य पत्रकारिता जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह विश्व स्तर पर किसी भी सांध्य हिंदी दैनिक पर किया गया पहला शोधकार्य है। संगम के संरक्षक और साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि पत्रकार कांता भारती के कुशल संपादन में हिसार से प्रकाशित होने वाला ‘नित्य हलचल’ एक महत्वपूर्ण सांध्य हिंदी दैनिक था, जिसने अपने आकर्षक प्रस्तुतीकरण, उच्च स्तरीय सामग्री और निष्पक्ष पत्रकारिता के बल पर पाठकों के बीच अलग पहचान बनाई। इस समाचार पत्र ने हरियाणा की पत्रकारिता में एक नई दिशा दी और सांध्यकालीन पत्रों को सामाजिक और साहित्यिक रूप से समृद्ध किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यह शोधकार्य सिंघानिया विश्वविद्यालय की हिंदी प्राध्यापिका डॉ. आरती प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध के दौरान मुकुट अग्रवाल ने ‘नित्य हलचल’ के योगदान, इसकी पत्रकारिता शैली, संपादन दृष्टिकोण और प्रदेश की पत्रकारिता पर इसके प्रभाव का गहन विश्लेषण किया।

मुकुट अग्रवाल ने नारनौल स्थित ‘मनुमुक्त भवन’ में जाकर ‘नित्य हलचल’ की पूर्व संपादिका एवं वरिष्ठ पत्रकार कांता भारती को अपने शोध प्रबंध की प्रति और उपाधि की फोटो प्रति भेंट की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

इस अवसर पर कांता भारती के पति और वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. रामनिवास ‘मानव’ भी उपस्थित रहे। कांता भारती, जिन्हें ‘पत्रकार-प्रवर’ और ‘आदर्श माता’ जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है, वर्तमान में नारनौल में रहकर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

मुकुट अग्रवाल की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय कवि संगम सहित बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मित्रम्, बंजारा और हमारा परिवार जैसे अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके शोध कार्य को पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp