बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: Rajiv Gandhi Stadium Dharuhera बदहाली पर बहा रहा आंसू, सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम, (Rajiv Gandhi Stadium Dharuhera) जो कभी खेल प्रेमियों और युवाओं की प्रतिभा निखारने का केंद्र हुआ करता था, आज बदहाली का शिकार बना हुआ है।…


राजीव गांधी स्टेडियम धारूहेड़ा बदहाली पर बहा रहा आंसू, सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं
राजीव गांधी स्टेडियम धारूहेड़ा बदहाली पर बहा रहा आंसू, सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम, (Rajiv Gandhi Stadium Dharuhera) जो कभी खेल प्रेमियों और युवाओं की प्रतिभा निखारने का केंद्र हुआ करता था, आज बदहाली का शिकार बना हुआ है। करोड़ों रुपए की लागत से करीब डेढ दशक पूर्व एक करोड की लागत से बनाया गया स्टेडियम अब जर्जर हालत में पहुंच चुका है। चारों ओर उगी झाड़ियां, टूटी बैठने की दीवारें और मैदान में फैला कूड़ा-करकट इसकी हालत बयां कर रहा है।Rewari News

Advertisement

पांच साल से नही है कोच: पिछले साल से इस स्टेडियम में कोच नहीं है। ऐसे में यहा पर अभ्यास करने आने वाले खिलाडी काफी निराश है। लंबे समय से स्टेडियम की देखरेख नहीं की जा रही। गंदगी के कारण मच्छरों का अड्डा बन चुका है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यहां कभी फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी गतिविधियां नियमित रूप से होती थीं, लेकिन अब मैदान वीरान पड़ा है। कई साल बनाई गई बिल्डिंग भी अब जर्जर हो चुकी है। धारूहेड़ा की पूजा यादव ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय लेबल पर कई अवार्ड हासिल किए है। सुविधाओं के अभाव में अब स्टेडियम ही जाना ही छोड दिया है।Rewari News

यदि प्रशासन ध्यान दे तो यह स्टेडियम दोबारा धारूहेड़ा का गौरव बन सकता है। सरकार और खेल विभाग से अपील की है कि स्टेडियम की मरम्मत और साफ-सफाई के साथ-साथ खेल सुविधाओं को फिर से शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकें।
यश सैनी, धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

पिछले साल से कोच नहीं है। नियमित 20 से खिलाडी अभ्यास के लिए जाते है। कोच के अभाव में अभ्यास नहीं हो पाता है। खिलाडियो ने स्टेडियम में नियमित कोच उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि खेलो को बढावा मिल सके।
हिमाशु, धारूहेड़ा

वह पिछले कई सालों से स्टेडियम में अभ्यास करने आ रहा है। यहां पर सुविधाओं का अभाव है। पीने के पानी भी व्यवस्था नहीं है। घर से ही पानी लाना पडता है। स्टेडियम में सफाई के अभाव में झाडियां उगी हुई है। Rajiv Gandhi Stadium Dharuhera)
अमन धारूहेड़ा

….
स्टेडियम शहर से काफी दूर है। न ही वहां सुविधाएं है। स्टेडियम शहर के पास होना चाहिए ताकि खिलाडी आसानी से पहुच सके। जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नही है वही आस पास लाईट का अभाव होने से सुबह सुबह भय बना रहता है।
अंकित धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

धारूहेड़ा: बदहाल धारूहेड़ा का स्टेडियम

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp