बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: पुलिस शहीदी स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया

Written by: PK Chauhan

Published:

  Rewari News: जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साउथ रेंज की आईजी नाजनीन…


दिल्ली रोड स्थित जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति एंव झंडा दिवस मनाया गया।
दिल्ली रोड स्थित जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति एंव झंडा दिवस मनाया गया।
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

Rewari News: जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस और पुलिस झंडा दिवस बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साउथ रेंज की आईजी नाजनीन भसीन और एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में पिछले एक वर्ष में देशभर में शहीद हुए 191 पुलिस जवानों के नाम पढ़े गए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।Rewari News:

कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, डीएसपी कोसली विद्यानंद समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

आईजी नाजनीन भसीन ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के बलिदान की बदौलत आज देशवासी स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों से प्रेरणा लेकर हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।Rewari News:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

आईजी ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवानों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी वीरता के सम्मान में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

 

उन्होंने जिले के वीर सपूतों एएसआई चंद्रहास, एसआई रणबीर सिंह और सिपाही माहीचंद के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन शहीदों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति पाई और देश व प्रदेश का नाम ऊंचा किया।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

समारोह के दौरान आईजी नाजनीन भसीन ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। शहीद परिवारों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिजनों की शहादत पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp