मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन

Written by: PK Chauhan

Published:

जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन Rewari News: जिले के गांव नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र…


जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन

Advertisement

Rewari News: जिले के गांव नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विद्यालय के चेयरमैन एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जानकारी दी कि योग्य विद्यार्थियों से 29 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।

डीसी मीणा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक पूर्णतया आवासीय विद्यालय है, जहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, मुफ्त शिक्षा, भोजन, वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रवेश के लिए पात्रता:

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
विद्यार्थी स्वयं या विद्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने के लिए विद्यार्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति, नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर भी उपलब्ध है।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते योग्य विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करें ताकि वे इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाकर उज्जवल भविष्य की दिशा में अग्रसर हो सकें।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp