मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

उतराखंड की प्रेमिका ने धारूहेड़ा में लगाई फांसी !

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा:  (Best E News)  उत्तराखंड से प्रेम विवाह करने के बाद कापड़ीवास गांव में रह रहे एक दंपती के घर सोमवार को 21 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर…


थाना सेक्टर छह धारूहेड़ा
थाना सेक्टर छह धारूहेड़ा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा:  (Best E News)  उत्तराखंड से प्रेम विवाह करने के बाद कापड़ीवास गांव में रह रहे एक दंपती के घर सोमवार को 21 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। महिला का पति धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसे पत्नी का शव छत के पाइप से बंधी चुन्नी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisement

मृतका की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी निकिता के रूप में हुई है। निकिता ने अंकित कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों कापड़ीवास गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे। सोमवार सुबह अंकित कंपनी में ड्यूटी पर चला गया था। वापस आने पर पत्नी को फंदे पर लटका देखकर उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद मंगलवार शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp