मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: जन सेवा को समर्पित कैंप में 300 परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ : डॉ. सतीश खोला

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: हरियाणा के​ जिला रेवाड़ी की बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बास दुदा गांव में आज एक व्यापक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की…


जन सेवा को समर्पित कैंप में 300 परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ : डॉ. सतीश खोला
जन सेवा को समर्पित कैंप में 300 परिवारों को मिला योजनाओं का लाभ : डॉ. सतीश खोला
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा के​ जिला रेवाड़ी की बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बास दुदा गांव में आज एक व्यापक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता तक हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना था।

Advertisement

 

इस कैंप की अध्यक्षता बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने की, जबकि परिवार पहचान प्राधिकरण (PPP) के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला के मार्गदर्शन में क्रीड (CREED) विभाग की पूरी टीम ने दिनभर जन समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

डॉ. सतीश खोला ने बताया कि इस कैंप में 300 से अधिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी बनाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की सोच है कि “सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे”, और इसी सोच को साकार करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

कैंप के दौरान बुढ़ापा पेंशन, अविवाहित महिला पेंशन, विधवा पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दर्जनों नए आवेदन ऑनलाइन किए गए, जिससे ग्रामीण वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता जल्द मिल सकेगी। साथ ही आने वाली लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 250 महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. खोला ने बताया कि जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ राशि को बढ़ाकर ₹2100 प्रतिमाह कर दिया जाएगा, जिससे महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा।

Rewari News: हरियाणा के​ जिला रेवाड़ी की बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बास दुदा गांव में आज एक व्यापक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया,
Rewari News: हरियाणा के​ जिला रेवाड़ी की बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बास दुदा गांव में आज एक व्यापक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया,

डॉ.कृष्ण कुमार विधायक ने कहा कि सरकार की अंत्योदय की योजनाएं बेहतरीन है।ग्रामीण अंचल के गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई दयालु योजना के तहत भी दर्जनों लोगों को लाभ दिलाया गया। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आवश्यक सहायता राशि प्रदान की जाती है। डॉ. खोला ने कहा कि “दयालु योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।”
डॉ. सतीश खोला ने विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र (PPP) की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “हरियाणा सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान दी जा रही है, जिससे सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँच सकें।”उन्होंने बताया कि इस कैंप में डिजिटल वेरिफिकेशन, सीधे पोर्टल पर एंट्री, और ऑन-द-स्पॉट मंजूरी जैसे उपायों को अपनाया गया, जिससे प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बनीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, सरपंच धर्मवीर यादव, गीता देवी पूर्व जिला पार्षद, मुकेश यादव, हेमलता तंवर, मधु,जीवन राम गर्ग, दिनेश यादव, अतर सिंह, नवल सिंह, योगेश भारद्वाज, धीर सिंह, मुरारीलाल, संदीप यादव, सुदेश नंबरदार , चेतन सरपंच, विक्रम सरपंच, राजसिंह, बलबीर, लालाराम सरपंच, प्रवीण भारद्वाज इष्टधारी, आदेश भारद्वाज समेत अन्य स्थानीय प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने गांव में इस प्रकार के कैंप के आयोजन के लिए क्रीड विभाग और परिवार पहचान प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

ग्रामीणों ने इस शिविर की खुलकर सराहना की और कहा कि पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि सरकार खुद उनके द्वार तक पहुंची है। विशेषकर महिलाएं, वृद्ध और दिव्यांग नागरिक, जो अक्सर शहर जाकर दस्तावेज़ी प्रक्रिया से घबराते हैं, उन्हें अपने गांव में ही समाधान मिलना एक बड़ी राहत के रूप में देखा का सकता है।

डॉ.कृष्ण कुमार विधायक ने बताया कि इस प्रकार के कैंप आगामी समय में अन्य गांवों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके।

डॉ. कृष्ण ने यह भी संकेत दिया कि निकट भविष्य में डिजिटल कैम्पों और मोबाइल PPP वैन के माध्यम से घर-घर दस्तावेज सत्यापन और योजना लिंकिंग का कार्य किया जाएगा। यह पहल हरियाणा को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।Rewari News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp