
धारूहेड़ा। शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने रविवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों, ठेकेदारों और कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दास्त नही: नपा चेयरमैन ने वार्ड-14 और नंदरामपुर बास रोड, सोहना रोड पर चल रहे विकास कार्यों का रविवार को जायजा लिया। उन्होंने आसपास के लोगों, वार्ड पार्षद और वार्ड कमेटी के सदस्यों से भी बातचीत की ताकि कार्यों की स्थिति के बारे पता चल सके। उन्होंने बताया अगर कोई कार्यो में खामिया दिखाई दे हमें सूचना दे ताकि काम को रूकवाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अजय जांगड़ा ने कहा कि सभी विकास कार्य सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों और तकनीकी मापदंडों के अनुसार पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारी समय-समय पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करें। इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार, गोपाल, मोनू, त्रिलाक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में लगे वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे, कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का मार्च
