हरियाणा: Best E News: रेवाड़ी शहर के उत्तम नगर स्थित निर्मल पॉलीफैब प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में पिछले कई सालों से सिन्टेक्स कंपनी का मार्का लगाकर प्लास्टिक के पाईप बनाए जा रहे है। पुलिस टीम कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री पहुंची तो वहां ऐसे 71 पाइप बरामद हुए। जिन पर लोगो लगा हुआ था। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने फैक्ट्री संचालक संजय गेरा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली की आरके एसोसिएट्स में ऑपरेशन मैनेजर हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तम नगर स्थित निर्मल पॉलीफैब फैक्ट्री में सिन्टेक्स कंपनी के नाम से नकली पाइप तैयार कर बाजार में सप्लाई किए जा रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथियों राजेश कुमार और रचना कपूर के साथ मॉडल टाउन थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी
पुलिस टीम कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री पहुंची। वहां काले रंग के एचडीपीई पाइपों पर ‘SINTEX 90 MM PIPE’ लिखा मिला। गिनती करने पर ऐसे 71 पाइप बरामद हुए। मशीनों की जांच के दौरान सिन्टेक्स और 90 एमएम पाइप की छाप वाली 2 डाई भी मिलीं। मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर ज्ञानदीप ने पूछताछ में फैक्ट्री का मालिक संजय गेरा बताया। फैक्ट्री से सिन्टेक्स का लोगो लगे 71 एचडीपीई पाइप और पाइप बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 डाई बरामद की गई हैं। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
।
ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची
