गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rajasthan Pollution: भिवाड़ी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP नियमों का सख्ती से पालन, भारी जुर्माने के साथ कार्रवाई जारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rajasthan Pollution: भिवाड़ी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के प्रभावी पालन के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से…


Rajasthan Pollution: भिवाड़ी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP नियमों का सख्ती से पालन, भारी जुर्माने के साथ कार्रवाई जारी
Rajasthan Pollution: भिवाड़ी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP नियमों का सख्ती से पालन, भारी जुर्माने के साथ कार्रवाई जारी
Google News Follow us on Google

Rajasthan Pollution: भिवाड़ी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के प्रभावी पालन के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। देर शाम तक चले निरीक्षण और दंडात्मक कार्यवाही के दौरान कुल 6,49,800 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को GRAP के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

निर्माण एवं ध्वस्तीकरण साइटों पर सख्ती

निर्माण और ध्वस्तीकरण (C&D) से जुड़े कार्यों वाली 54 साइटों का निरीक्षण किया गया। इनमें 28 स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और रीको ने संयुक्त रूप से 28 चालान जारी किए और कुल 6,44,800 रुपए का जुर्माना वसूला।

नगर परिषद भिवाड़ी ने अवैध कूड़ा–करकट फेंकने पर नियंत्रण के लिए 6 निरीक्षण किए। इनमें 5 स्थानों पर अवैध डंपिंग पाए जाने पर चालान जारी कर 2,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, कचरा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए 5 निरीक्षण किए गए, जिनमें 1 चालान जारी कर 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती

परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले 5 वाहनों का निरीक्षण कर उन पर 2,000 रुपए का चालान किया। यह कदम वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने जिले की 75 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जिनमें से 3 डीजी सेट मानकों का उल्लंघन करने के कारण सील कर दिए गए।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

सड़क पर धूल कम करने के लिए रीको, बीड़ा, नगर परिषद और हाउसिंग बोर्ड ने मिलकर 23 टैंकर और वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए। साथ ही 5 MRSM मशीनों का भी उपयोग किया गया जिससे कुल 74 किलोमीटर सड़क मार्ग की सफाई की गई।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp