बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rajasthan News: भिवाड़ी सीटी का होगा कायाकल्प, 40 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार

Written by: PK Chauhan

Published:

Rajasthan News: भिवाड़ी को गुरुग्राम का काउंटर मैग्नेट सिटी बनाने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। शहर में औद्योगिक विकास के साथ-साथ अब बुनियादी ढांचे को भी आधुनिक…


Rajasthan News: भिवाड़ी सीटी का होगा कायाकल्प, 40 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार
Rajasthan News: भिवाड़ी सीटी का होगा कायाकल्प, 40 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार
Google News Follow us on Google

Rajasthan News: भिवाड़ी को गुरुग्राम का काउंटर मैग्नेट सिटी बनाने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। शहर में औद्योगिक विकास के साथ-साथ अब बुनियादी ढांचे को भी आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इसी कड़ी में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) ने भिवाड़ी मोड़ चौक से मंशा चौक और खिजूरीबास टोल तक सड़क सौंदर्यकरण के लिए 40 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराई है।Rajasthan News

Advertisement

सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहले भी कई बार बीडा की जगह भिवाड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) गठित करने का सुझाव दे चुके हैं। उनका मानना है कि इससे शहर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आधुनिक सुविधाओं का विकास तेज़ी से होगा। सड़क सौंदर्यकरण परियोजना इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

परियोजना के तहत मुख्य मार्गों को चार लेन सड़क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़कों पर डिवाइडर, दोनों तरफ फुटपाथ, पार्किंग स्थल, नालियां, रेलिंग और हरियाली का विकास किया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि शहर की छवि भी दिल्ली और जयपुर से आने वाले लोगों के सामने आकर्षक रूप में प्रस्तुत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

भिवाड़ी मोड़ से मंशा चौक होते हुए अलवर जाने वाला यह मार्ग शहर का मुख्य रास्ता है और यहां जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। सौंदर्यकरण के बाद यातायात दबाव कम होगा और लोगों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।Rajasthan News

DPR तैयार: बीडा अधिकारियों के अनुसार, कंसल्टेंट ने DPR सौंप दी है और तकनीकी समीक्षा का काम जारी है। परियोजना पूरी होने के बाद भिवाड़ी की सड़कों का स्वरूप भिवाड़ी-अलवर बाईपास की तर्ज पर आधुनिक और व्यवस्थित होगा। खिजूरीबास टोल तक सड़क पर डिवाइडर, फुटपाथ और पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा। बीडा ने इसके लिए अलग से 12 लाख रुपये की DPR तैयार कराई है।Rajasthan News

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

विशेषज्ञों का कहना है कि इस परियोजना से भिवाड़ी न केवल औद्योगिक हब के रूप में बल्कि एक व्यवस्थित और आधुनिक शहर के तौर पर भी उभरेगा। इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और शहर का भविष्य बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।Rajasthan News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp