Railway news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे यात्रियों को एक बडा तोहफा देने जा रही है। रेलवे की ओर से जहां परीक्षा को लेकर हिसार से जयपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
इतना नहीं रेवाड़ी से सीकर तक जाने वाली दो ट्रेनों का जयपुर तक अस्थाई विस्तार भी किया गया है। इससे परीक्षा के लिए जाने वाले हरियाणा के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा।Railway news
बता दे कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2005 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार से जयपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।Railway news
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
गाड़ी संख्या 04707, हिसार-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल 18 से 20 सितंबर तक हिसार से रात 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।Railway news
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
गाड़ी संख्या 04708, खातीपुरा (जयपुर)-हिसार परीक्षा स्पेशल 19 से 21 सितंबर तक खातीपुरा से सुबह 7.30 बजे रवाना होकर शाम 5.50 बजे हिसार पहुंचेगी।Railway news
यहां होगा ठहराव: यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।Railway news
गाड़ी संख्या 54804/54803 रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी का जयपुर तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-जयपुर सवारी गाड़ी 18 से 20 सितंबर तक रेवाड़ी से 15.10 बजे प्रस्थान कर सीकर स्टेशन पर 20.50 बजे पहुंचेगी और 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.50 बजे जयपुर पहुंचेगी।Railway news
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
गाड़ी संख्या 22471, लालगढ़-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 सितंबर से बीकानेर के स्थान पर लालगढ़ से 09:00 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 09:15 बजे पहुंचेगी और 09.25 बजे प्रस्थान कर 17:20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।Railway news
गाड़ी संख्या 54803, जयपुर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 19 से 21 सितंबर तक जयपुर से 4 बजे प्रस्थान कर सीकर स्टेशन पर 6.30 बजे पहुंचेगी और 7:25 बजे प्रस्थान कर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Railway news
गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-लालगढ़ रेलसेवा 19 सितंबर से दिल्ली सराय से सुबह 8:40 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर दोपहर 4:15 बजे पहुंचेगी और 16.25 बजे प्रस्थान कर 16.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

