बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Prayagraj: नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

Written by: PK Chauhan

Published:

प्रयागराज: प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित 36वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और…


प्रयागराज: प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित 36वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में हरियाणा से 80 पुरुष और 63 महिला एथलीटों का बड़ा दल शामिल हुआ, जिसने टीम की मजबूती को साबित किया।Prayagraj

Advertisement

जीत ये अवार्ड: एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य के एथलीटों ने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अन्नू ने 14 साल वर्ग ट्रायथलॉन बी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि खुशबू (20 साल) और पायल (18 साल) ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किए। हिसार की पूनम ने 400 मीटर हर्डल्स में बाजी मारी,Prayagraj

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित 36वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित 36वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

वहीं मोनिका ने जेवलिन (18 साल) में कांस्य और तुलसी ने 200 मीटर (18 साल) में कांस्य पदक जीता। रितिका ने लांग जंप (20 साल) में स्वर्ण, महक ने 400 मीटर (18 साल) में रजत और राखी ने 1000 मीटर (18 साल) में कांस्य पदक अपने नाम किए। इसी तरह प्रीति ने जेवलिन (18 साल) में रजत और शिवम ने हाई जंप (16 साल) में कांस्य पदक जीता।

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी दी कि वंश ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, अंजू शर्मा ने पेंटाथलन में कांस्य, साहिल ने डिस्कस थ्रो में कांस्य, सूर्य चौहान ने 110 मीटर हर्डल्स में रजत और जतिन कुमार ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इसके अलावा नकुल ने 110 मीटर हर्डल्स (20 साल) में स्वर्ण, ध्रुव ने 5 किमी रेस वॉक (20 साल) में रजत, लक्षिता शर्मा ने 60 मीटर (16 साल) में स्वर्ण, मोनी ने 5 किमी (20 साल) में रजत और सोनम ने ट्रायथलॉन सी (14 साल) में कांस्य पदक जीता।

दी बधाई: टीम इवेंट्स में भी हरियाणा ने दमखम दिखाया। 20 साल वर्ग लड़कों की 4×400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण जीता, जबकि 18 साल वर्ग लड़कियों की 4×400 मीटर रिले टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं, 20 साल वर्ग लड़कियों की 4×400 मीटर टीम ने रजत पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा का नाम रोशन किया। टीम कोच रोहतास और टीम मैनेजर राजू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp