बुधवार, 4 नवम्बर 2026

पीएम मोदी ने लॉन्च की BSNL की 4G सर्विस, 98 हजार साइट पर शुरू हुआ नेटवर्क

Written by: PK Chauhan

Published:

BSNL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात देते हुए बीएसएनएल की 4जी सर्विस का औपचारिक शुभारंभ किया। इस लॉन्च के साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड का 4जी नेटवर्क अब…


BSNL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात देते हुए बीएसएनएल की 4जी सर्विस का औपचारिक शुभारंभ किया। इस लॉन्च के साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड का 4जी नेटवर्क अब पूरे देश में उपलब्ध हो गया है। इससे पहले यह सेवा चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल तक ही सीमित थी। अब 98 हजार साइट्स पर एक साथ नेटवर्क को लाइव किया गया है, जिससे 9 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।BSNL

Advertisement

https://x.com/BSNLCorporate/status/1971812988471386624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1971812988471386624%7Ctwgr%5E54dd3a6c418cdd3a6c31e766c286b2e37087cf3c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Ftech%2Ftech-news%2Fbsnl-4g-service-launched-by-pm-modi-from-odisha-on-98000-sites-based-on-indegenous-network-2025-09-27-1165390

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। सरकार ने स्पष्ट किया कि इसके सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भारत में ही विकसित किए गए हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों (स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया) की सूची में शामिल हो गया है, जहां टेलीकॉम नेटवर्क पूरी तरह घरेलू तकनीक से संचालित होता है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

ओडिशा के झारसुगुड़ा से पीएम मोदी ने अन्य विकास परियोजनाओं के साथ इस सर्विस की शुरुआत की। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि आने वाले समय में 97,500 और मोबाइल टावर लगाए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को और बेहतर कनेक्टिविटी मिले। बीएसएनएल 5जी सेवाओं पर भी काम कर रही है और वर्ष के अंत तक दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में इसका रोलआउट संभव है।BSNL

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

https://x.com/JM_Scindia/status/1971786180250206652?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1971786180250206652%7Ctwgr%5E54dd3a6c418cdd3a6c31e766c286b2e37087cf3c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Ftech%2Ftech-news%2Fbsnl-4g-service-launched-by-pm-modi-from-odisha-on-98000-sites-based-on-indegenous-network-2025-09-27-1165390

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान निजी ऑपरेटरों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ते हैं। ऐसे में बेहतर नेटवर्क मिलने के बाद यूजर्स निजी कंपनियों से बीएसएनएल की ओर रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 6जी नेटवर्क की तैयारियों का भी जिक्र किया। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत दुनिया के पहले देशों में शामिल हो, जो 6जी सेवा लॉन्च करेंगे।BSNL

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp