Panchkula WCD Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक

On: October 14, 2025 6:05 PM
Follow Us:
Panchkula WCD Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक

Panchkula WCD Recruitment 2025:  महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकुला ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है और महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन भारतीय डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

रिक्त पद एवं वेतन

  1. सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर: 3 पद, बारहवीं पास + कंप्यूटर डिप्लोमा, 1 वर्ष अनुभव

  2. प्रोग्राम असिस्टेंट (SARA): 1 पद, स्नातक + 1 वर्ष कंप्यूटर डिप्लोमा, अनुभवी को वरीयता

  3. अकाउंट असिस्टेंट: 1 पद, बी.काम + कंप्यूटर ज्ञान + 1 वर्ष अनुभव

  4. अकाउंट ऑफिसर: 1 पद, एम.काम + कंप्यूटर ज्ञान, 3 वर्ष अनुभव वाले को वेटेज

  5. प्रोग्राम अधिकारी (HSCPS): 4 पद, संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या स्नातक + 2 वर्ष अनुभव

वेतन: ₹13,240 – 34,755 प्रति माह
स्थान: WCD HQ, पंचकुला
आयु सीमा: 18-42 वर्ष
आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 सितंबर 2025

  2. आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025

आवेदन प्रक्रिया (ऑफ़लाइन)

  1. आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

  2. फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  3. संबंधित दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संलग्न करें।

  4. लिफाफे पर “Application For The Post Of” लिखें।

  5. फॉर्म को इस पते पर डाक के माध्यम से भेजें:
    The Director General, Women and Child Development Department, Bays 15-20, Women Helpline, Basement, Sector-4, Panchkula-134112 [Hr.]

चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग

  2. इंटरव्यू

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अवसर है जो महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा आधार पर करियर बनाने के इच्छुक हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय योग्यता और अनुभव के मानदंडों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now