मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

IGU मीरपुर में पत्रकारिता और रक्षा अध्ययन में नए कोर्स, 16 अगस्त तक करें आवेदन

Written by: PK Chauhan

Published:

IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दो नए रोजगारोन्मुखी चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा रक्षा…


IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दो नए रोजगारोन्मुखी चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा रक्षा अध्ययन विषयों में ये नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं और क्षेत्रीय मांग को देखते हुए इन्हें शुरू किया गया है।IGU

Advertisement

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्रत्येक कोर्स में 30 सीटें स्वीकृत की गई हैं। वार्षिक शुल्क ₹20,000 है, जिसमें ₹12,000 विषम सेमेस्टर और ₹8,000 सम सेमेस्टर में लिया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 परीक्षा में 50% अंक (एससी/एसटी/दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए 47.5%) होना अनिवार्य है।

प्रवेश कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इन पाठ्यक्रमों से न केवल युवाओं को नवीन करियर विकल्प मिलेंगे, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर विज़िट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp