बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryna News: भाला फेंककर नीरज चोपड़ा के रिकोर्ड को किया ध्वस्त, जानिए कौन है वह खिलाडी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryna News: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन हिमांशु ने 81.05 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा का 2014 में बनाया गया 80.14…


Haryna News: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन हिमांशु ने 81.05 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा का 2014 में बनाया गया 80.14 मीटर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास रचा।Haryna News

Advertisement

 

हरियाणा के झज्जर जिले के युवा एथलीट हिमांशु ने जेवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई है।Haryna News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पहले भी रिकोर्ड: सउदी अरब में अप्रैल में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 67.57 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमांशु ने इस बार जबरदस्त सुधार दिखाते हुए पुरुष अंडर-18 क्वालिफिकेशन राउंड में 79.96 मीटर का थ्रो दर्ज किया। यह न केवल वर्ल्ड अंडर-20 क्वालिफिकेशन मार्क (68.50 मीटर) से कहीं बेहतर था, बल्कि नीरज चोपड़ा के 2014 में विजयवाड़ा में बनाए गए 76.50 मीटर के रिकॉर्ड से भी तीन मीटर अधिक रहा।

हिमांशु की इस सफलता के बाद झज्जर जिला खेल अधिकारी, कोचों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। कोचों ने बताया कि हिमांशु बीते कई वर्षों से निरंतर मेहनत कर रहे थे और उनका पूरा ध्यान तकनीक सुधारने और ताकत बढ़ाने पर था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

हिमांशु ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और परिवार को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य नीरज चोपड़ा की तरह भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना है और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करना है।

खेल प्रेमियों और कोचों ने हिमांशु की उपलब्धि को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है, क्योंकि हरियाणा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन हिमांशु ने 81.05 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा का 2014 में बनाया गया 80.14 मीटर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास रचा।Haryna News

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब दो हजार एथलीटों ने हिस्सा लिया, जबकि हरियाणा की ओर से 145 खिलाड़ियों का दल मैदान में उतरा, जिसने कई पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। हिमांशु के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही हरियाणा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली।Haryna News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp