खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2025 के नेशनल खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और संस्थाएं अब केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है।National Sports Awards 2025
इन पुरस्कारों का उद्देश्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
- अर्जुन पुरस्कार लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।
- अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) खेल के विकास में आजीवन योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन संस्थाओं/एनजीओ को दिया जाता है जो खेलों के प्रचार और विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं।
मुख्य बिंदु National Sports Awards 2025
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 1 अक्टूबर 2025
- अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2025
- आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन पोर्टल
- पात्रता: खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल संस्थाएं और एनजीओ
- पुरस्कार श्रेणियां: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन (लाइफटाइम), द्रोणाचार्य पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर ही किए जाएंगे। आवेदकों को दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए खेल मंत्रालय से कार्यदिवसों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

