बुधवार, 4 नवम्बर 2026

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेगी Namo Bharat Train, जानिए कहां कहां बनेगे स्टेशन

Written by: PK Chauhan

Published:

Namo Bharat Train: हरियाणा सरकार ने राज्य के विकास और NCR क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। फरीदाबाद से जेवर (नोएडा एयरपोर्ट) तक नमो भारत…


Namo Bharat Train: हरियाणा सरकार ने राज्य के विकास और NCR क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। फरीदाबाद से जेवर (नोएडा एयरपोर्ट) तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

Advertisement

 

यह ट्रेन फरीदाबाद और गुरुग्राम होते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी, जिससे यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के बीच तेज, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा का विकल्प मिलेगा।Namo Bharat Train

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि परियोजना पर दिवाली के बाद अंतिम चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले गुरुग्राम से रेवाड़ी के बावल तक परियोजना शुरू की जाएगी और 2026 में इसका शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को दो महीने के भीतर केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जाएगा। योजना के तहत हर 12 से 14 किलोमीटर की दूरी पर एक स्टेशन बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

प्रस्तावित योजना के अनुसार गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिसमें कुल 22 स्टेशन होंगे। इस रूट पर मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी।

दिल्ली के सराय काले खां से बनारस तक बनने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का स्टेशन भी जेवर एयरपोर्ट के GTC परिसर में बनाने की सहमति मिल गई है।

वर्तमान में सराय काले खां से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन जारी है, जिसे अब हरियाणा के करनाल तक बढ़ाने की योजना है।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

हरियाणा के करनाल तक होगा विस्तार: यह मार्ग सराय काले खां से गुरुग्राम और बावल होते हुए करनाल तक जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेट्रो विस्तार अब केवल जनसंख्या के आधार पर नहीं बल्कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार तय होगा।

बता दे कि छोटी दूरी के लिए मेट्रो और लंबी दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो परियोजना अभी लंबित है और पलवल तक मेट्रो विस्तार की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp