मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

हरियाणा में नए जिले में बनाने के लिए बाजार गर्म, इस दिन होगी 23 वें जिले की घोषणा

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा में नए जिले और नई तहसील सब तहसील बनाने को लेकर गठित की गई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार की अध्यक्षता में मंत्री विपुल गोयल के…


हरियाणा में नए जिले में बनाने के लिए बाजार गर्म, इस दिन होगी 23 वें जिले की घोषणा
हरियाणा में नए जिले में बनाने के लिए बाजार गर्म, इस दिन होगी 23 वें जिले की घोषणा
Google News Follow us on Google

हरियाणा में नए जिले और नई तहसील सब तहसील बनाने को लेकर गठित की गई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार की अध्यक्षता में मंत्री विपुल गोयल के आवास पर हुई। इस कमेटी के पास आए सभी 62 प्रस्ताव पर कमेटी ने विस्तार से चर्चा की और लोगों की प्रतिक्रियाएं ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कमेटी में हरियाणा में नए 11 जिले बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।Haryana new Districts sub-committee report 2025 नए जिले बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। नए जिले सब तहसील और तहसील बनाने को लेकर बनाई गई कमेटी की बैठक में 62 प्रस्ताव पर गहन मंथन के बाद रिपोर्ट तैयार करके अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दी गई है।

Advertisement

इस दिन होगी घोषणा: सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 दिसंबर हिसार जिले का अभिन्न अंग हांसी औपचारिक रूप से नए जिले के रूप में हरियाणा के 23वें जिले के रूप में आ सकता है और मुख्यमंत्री हांसी रैली के दौरान इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। जबकि अन्य जिलों और तहसीलों का गठन भी 31 दिसंबर 2025 से पहले करने की चर्चाएं हैं। Haryana new Districts sub-committee report 2025

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

हिसार जिले के हांसी व सिरसा जिले का डबवाली को पहले ही पुलिस जिला के रूप में विकसित किया जा चुका है और अब केवल यहां पर राजस्व विभाग सहित पूर्ण रूप से जिला बनाने की औपचारिक घोषणा बाकी है। हांसी और डबवाली को जिला बनने पर सरकार को ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ने वाला, जबकि अन्य जिलों के लिए सरकार को बड़ी तैयारी करनी होगी। ( Haryana News  )

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इन जिलो का आया प्रस्ताव: कैबिनेट का सब कमेटी के पास हिसार जिले के बरवाला, हांसी, सिरसा के डबवाली, सोनीपत के गोहाना, जींद के सफीदों, करनाल के असंध सहित मानेसर, पटौदी नारायणगढ़, पिहोवा को जिला बनाने का प्रस्ताव आया था। जबकि हांसी, गोहाना और डबवाली को पिछले काफी सालों से जिला बनाने की मांग उठती रही है। इस बारे में सरकार जो भी निर्णय लेगी वह 31 दिसंबर 2025 से पहले ही लेना होगा। क्योंकि 1 जनवरी 2026 से जनगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।

जानिए क्या है नए जिला बनाने के मापदंड
नया जिला बनाने को लेकर केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं होती बल्कि इसका निर्णय प्रदेश सरकार को लेना होता है। इसके लिए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग मापदंड तय किए हुए हैं। हरियाणा सरकार ने जिले के लिए जो मापदंड तैयार किए हैं उनमें नया जिला बनाने के लिए उसमें 125 से 200 गांव को शामिल किया जा सकता है। उसे जिले का क्षेत्रफल 80 हजार हैकटेयर से ज्यादा भू-भाग होना चाहिए, साथ ही जनसंख्या के हिसाब से उसकी आबादी चार लाख से अधिक होनी चाहिए।

दोपहर बाद से सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रही है कि 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में रैली करके हांसी को जिला बनाने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है कि मुख्यमंत्री का हांसी में कोई प्रोग्राम 16 दिसंबर को होने वाला है। लेकिन इतना जरूर है कि सरकार जो भी निर्णय लेगी वह निर्णय 31 दिसंबर 2025 से पहले ही लेना होगा।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

 

 

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp