बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

Mahindra XEV 9S: 27 नवंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली 7-सीट इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कीमत और फीचर्स

Written by: सुनील कुमार

Published:

Mahindra XEV 9S: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को औपचारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है। यह SUV खास…


Mahindra XEV 9S: 27 नवंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली 7-सीट इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कीमत और फीचर्स
Mahindra XEV 9S: 27 नवंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली 7-सीट इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कीमत और फीचर्स
Google News Follow us on Google

Mahindra XEV 9S: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को औपचारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है। यह SUV खास इसलिए भी है क्योंकि यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सात सीटों वाली SUV होगी। Mahindra की इस नई पेशकश से इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नई हलचल मचने की उम्मीद है।

Advertisement

फीचर्स में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Mahindra XEV 9S में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस SUV के इंटीरियर में सीट्स की स्टिचिंग पैटर्न काफी आकर्षक है। सीट के शोल्डर एरिया पर सिल्वर प्लेट लगी है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा इस SUV में कनेक्टिड LED DRL और LED लाइट्स दी जाएंगी। पैनोरमिक सनरूफ, हर्मन कार्डन प्रीमियम साउंड सिस्टम के साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा सॉफ्ट-टच मैटेरियल, मेमोरी सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी इस SUV में शामिल होंगे।

पावरफुल बैटरी और लंबी रेंज

इस नई SUV में 79 kWh की क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी, जिससे यह एक बार चार्ज होने पर करीब 656 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। यह बैटरी क्षमता इसे लंबी दूरी के लिए उपयुक्त बनाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: 3 साल की परीशा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

कीमत और मुकाबला

महिंद्रा XEV 9S की कीमत 20 लाख रुपये के करीब हो सकती है। हालांकि कंपनी लॉन्च के समय इसकी आधिकारिक कीमत बताएगी। इस SUV का मुकाबला Kia Carens Clavis EV, Tata Harrier EV और जल्द लॉन्च होने वाली Tata Sierra EV से होगा।

Mahindra XEV 9S भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प लेकर आ रही है। सात सीटों वाली यह SUV परिवारों के लिए बेहद उपयुक्त साबित हो सकती है। प्रीमियम फीचर्स, दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ यह गाड़ी ग्राहकों को काफी पसंद आ सकती है। 27 नवंबर को होने वाले लॉन्च का सबका ध्यान रहेगा।

ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp