रेवाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक परंपराओं, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर वैदिक हवन एवं यज्ञ से हुई।Maharana Pratap Jayanti celebrations in Rewari
आचार्य सुखदेव आर्य ने ब्रह्मा के रूप में यज्ञ का संचालन किया, जबकि दिलीप शास्त्री, दयाराम आर्य, विजय नारायण और यशवंत शास्त्री सहित विद्वानों की टीम ने मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए वेद मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ देवता से प्रार्थना की। नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल और नरेंद्र पीपल एडवोकेट दंपति ने मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रही।

समारोह के दौरान राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप जयंती समिति ने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए हिमालय परिवार की टीम को प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपूत सम्मान प्रदान किया। सेवा, सहयोग और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बीएमडी यूथ क्लब धारण की टीम को अरुण तंवर सहित सम्मानित किया गया।Maharana Pratap Jayanti celebrations in Rewari
वहीं पुस्तकालय, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए शिक्षक शक्ति सिंह चौहान तथा युवा शक्ति संगठन गोठड़ा टप्पा डहीना की टीम को भी सम्मान मिला। वीर सावरकर उद्यान विकास समिति ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुरेश कुमार जाजोरिया को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीसीपी श्रीमती संतोष तंवर ने कहा कि महापुरुषों के जीवन और विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए सरकारी विद्यालयों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए ।Maharana Pratap Jayanti celebrations in Rewari

समिति अध्यक्ष राव नरेश चौहान ने मंच संचालन करते हुए ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी, चंडीगढ़ द्वारा सामान्य वर्ग के मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध 20 लाख रुपये की छात्रवृत्तियों की जानकारी दी और आवेदन पत्र वितरित किए।
उन्होंने प्रथम सिंधु कुंभ में लेह-लद्दाख जा रहे रेवाड़ी के 120 यात्रियों के दल को वापसी पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक प्रो. दशरथ चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए समाज से महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।Maharana Pratap Jayanti celebrations in Rewari
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष जयसिंह तंवर पूर्व सरपंच, महासचिव गजराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अनंगपाल चौहान, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेटरन खिलाड़ी प्रिंसिपल मगन सिंह चौहान, जागीरदार अमरजीत सिंह दीपक, प्रोफेसर आरसी शर्मा, एसपी गौतम, सुधीर भार्गव, अजय शर्मा एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह यादव एडवोकेट, शौकीन शर्मा एडवोकेट, शुभम तंवर एडवोकेट, सुभाष सुराना एडवोकेट,Maharana Pratap Jayanti celebrations in Rewari
दलसिंह आर्य, सूबेदार विजेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, सरपंच राजेश सिंह, नंबरदार अमरपाल सिंह, नवीन गौड, सोमबीर नंबरदार, भंवर सिंह , संदीप चौहान, अजय चौहान, सुनील चौहान सदस्य ब्लाक समिति, सरपंच सुनील यादव, तेजभान कुकरेजा, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती दीपा भारद्वाज, श्रीमती शशि जुनेजा, श्रीमती बिंदु, कुलदीप सिंह यादव, मृदुल चौहान, राजकमल चौहान, दिनेश कपूर, अशोक चौहान, अजय चौहान, शमशेर सिंह चौहान, देव प्रताप चौहान, दल सिंह आर्य आदि गणमान्य उपस्थित रहे।














