
Lado Laxmi Yojana launched: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इसका मोबाइल एप लॉन्च किया। इसके लिए सरकार ने 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना में आधार कार्ड अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड वाले महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।
यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनकी उम्र 23 साल या उससे अधिक हो और जिनके परिवार की सालाना आय ₹1 लाख से कम हो। साथ ही, जो महिलाएं या उनके पति किसी अन्य राज्य से शादी के बाद हरियाणा में 15 साल से स्थायी रूप से रह रही हैं, वे भी इसका लाभ उठा सकती हैं।
चेहरे की पहचान जरूरी
लाभार्थियों को हर महीने लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप से अपनी पात्रता का प्रमाणीकरण करना होगा। इसमें चेहरे की पहचान और लाइवनेस डिटेक्शन जैसी सुरक्षा जरूरी है। यदि किसी महिला की स्थिति बदलती है, जैसे नौकरी लगना या परिवार की आय बढ़ना, तो भुगतान अपने आप बंद हो जाएगा। लाभार्थी की मृत्यु पर भी भुगतान रुक जाएगा।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
भुगतान और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आवेदन के बाद महिला को पंजीकरण आईडी मिलेगी। CIDR 15 दिनों में विवरण की जांच करेगा। भुगतान तभी शुरू होगा जब बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से लिंक हो। अगर लगातार दो महीने भुगतान फेल होता है तो योजना का लाभ रोक दिया जाएगा। महिला चाहे तो कम राशि लेने का विकल्प भी चुन सकती है।
पारिवारिक लाभ और अपवाद
एक परिवार में कितनी भी महिलाएं हों, सभी को लाभ मिलेगा। लेकिन जो महिलाएं पहले से कुछ अन्य सरकारी योजनाओं से अधिक राशि की पेंशन ले रही हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, गंभीर बीमारी या स्टेज 3 और 4 कैंसर जैसी स्थिति में पहले से पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना में शामिल नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
पहले से किए जाने वाले कदम
अगर आपने अभी तक अंत्योदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो तुरंत कर लें।
परिवार की आय 1,80,000 रुपये से कम होने पर बीपीएल श्रेणी में आएंगे। बीपीएल कार्ड बनवाना जरूरी है।
हरियाणा में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) होना जरूरी है। इसे नजदीकी CSC, सरल केंद्र या पीपीपी संचालक से बनवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराएं।
लाभ राशि
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 2100 रुपये प्रति माह सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। यह योजना केवल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है और उनका जीवन आसान बनाने में मदद करेगी।
