बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Sports News: भुवनेश्वर में होगी जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जानिए हरियाणा से कौन कौन खिलाडी लेगे भाग

Written by: PK Chauhan

Published:

Sports News: एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नियमों के…


Sports News: एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नियमों के अनुसार 14, 16, 18 और 20 वर्ष तक के आयु वर्ग में आते हैं। इसमें लडक़े और लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे।Sports News

Advertisement

महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी दी कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 14 अक्टूबर तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जाएगा।Sports News

इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 24 सितंबर तक एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्गों के इवेंट का खेल शेड्यूल भी 24 सितंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गों के लिए ट्रैक, जंप और थ्रो जैसे इवेंट आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले या प्रतियोगिता के दौरान शक्तिरोधक पदार्थ का सेवन करता है या फर्जी जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है,

तो उस पर न केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी बल्कि आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। आयोजकों ने खिलाड़ियों से नियमों का पालन करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp