गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Indian Railways: रेलवे की धीमी चाल ने उड़ाई यात्रियों की नींद, 100 की स्पीड वाले ट्रैक पर ट्रैन की 25-45 KM रफ्तार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए भिवानी-रोहतक ट्रैक पर हालात परेशान करने वाले बन गए हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले ट्रैक पर रेलगाड़ियां सिर्फ 25 से 45 किलोमीटर प्रति…


Indian Railways: रेलवे की धीमी चाल ने उड़ाई यात्रियों की नींद, 100 की स्पीड वाले ट्रैक पर ट्रैन की 25-45 KM रफ्तार
Indian Railways: रेलवे की धीमी चाल ने उड़ाई यात्रियों की नींद, 100 की स्पीड वाले ट्रैक पर ट्रैन की 25-45 KM रफ्तार
Google News Follow us on Google

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए भिवानी-रोहतक ट्रैक पर हालात परेशान करने वाले बन गए हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले ट्रैक पर रेलगाड़ियां सिर्फ 25 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। यात्रियों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। रेलवे ने इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है।

Advertisement

भिवानी से रोहतक की 49 किलोमीटर दूरी तय करने में एक्सप्रेस गाड़ियां दो घंटे ले रही हैं। जबकि रोहतक से बहादुरगढ़ के लिए मात्र 40 किलोमीटर की दूरी गाड़ियां सिर्फ 25 मिनट में पूरी कर रही हैं। इसके अलावा, रोहतक और कुछ अन्य स्टेशनों पर गाड़ियों का एक से डेढ़ घंटे तक ठहराव भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ यह धीमी रफ्तार क्यों अपनाई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भिवानी-रोहतक ट्रैक पर अप डाउन कुल 12 गाड़ियां चल रही हैं। इनमें कई एक्सप्रेस गाड़ियां हैं, लेकिन उनकी रफ्तार पैसेंजर गाड़ियों से भी कम है। यात्रियों को बार-बार देरी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गाड़ियों को समय बचाने और स्पीड बढ़ाने के लिए भिवानी जंक्शन के बजाय भिवानी सिटी स्टेशन से चलाया गया, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ा और गति और भी धीमी हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस ट्रैक पर गाड़ियों की स्पीड इस प्रकार है

  1. अजमेर चंडीगढ़ गरीब रथ: 45 किमी/घंटा

  2. एकता एक्सप्रेस: 45 किमी/घंटा

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

  3. भिवानी तिलक ब्रिज एक्सप्रेस: 39 किमी/घंटा

  4. बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस: 26 किमी/घंटा

  5. हिसार दिल्ली पैसेंजर: 36 किमी/घंटा

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

  6. भिवानी रोहतक पैसेंजर: 33 किमी/घंटा

  7. किसान एक्सप्रेस: 29 किमी/घंटा

  8. भिवानी रोहतक पैसेंजर: 35 किमी/घंटा

  9. गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 34 किमी/घंटा

  10. भिवानी रोहतक एक्सप्रेस स्पेशल: 27 किमी/घंटा

  11. कालिंदी एक्सप्रेस: 37 किमी/घंटा

  12. त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस: 25 किमी/घंटा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp