बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railways: या​त्री जरा ध्यान दें। नई दिल्ली में 13 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, जानिए ट्रेनों के नाम

Written by: PK Chauhan

Published:

नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली 13 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया…


नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली 13 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। यह बदलाव अस्थाई रूप से 30 अक्टूबर तक लागू रहेंगे। वहीं, भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।Indian Railways

Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर एक साथ कई ट्रेनें आने-जाने के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस स्थिति को सुधारने के लिए रेलवे ने ट्रेनों को नए प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया है।Indian Railways

नई व्यवस्था के तहत 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म 13 के बजाय प्लेटफॉर्म 01 से चलेगी, जबकि 12561 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 12 से बदलकर प्लेटफॉर्म 07 से संचालित होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसी प्रकार 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 13 से 09, 54473 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर प्लेटफॉर्म 15 से 04, 14324 रोहतक-नई दिल्ली प्लेटफॉर्म 07 से 02, और 12445 नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 15 से बदलकर प्लेटफॉर्म 08 से चलेगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

अन्य ट्रेनों जैसे 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, तथा गाजियाबाद-अलीगढ़, देहरादून-दौलतपुर चौक और राजगीर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में भी इसी तरह परिवर्तन किए गए हैं।Indian Railways

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और गाजियाबाद जंक्शन पर 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद रहेगी ताकि स्टेशन परिसरों में अत्यधिक भीड़ से बचा जा सके।Indian Railways

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp