Tuesday, 6 October 2026

HTET Exam 2026: एचटेट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

Written by: सुनील चौहान

Published:

HTET Exam 2026: 4 और 5 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर रेवाड़ी सहित हरियाणा के तमाम जिलों में विशेष तैयारी किया गया है। रेवाड़ी प्रशासन…


HTET Exam 2026: 4 और 5 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर रेवाड़ी सहित हरियाणा के तमाम जिलों में विशेष तैयारी किया गया है।

Advertisement

रेवाड़ी प्रशासन के द्वारा छात्रों से कुछ अपील की गई है जिसका ज्ञान सभी छात्रों को रखना होगा वरना एंट्री नहीं मिलेगी। रेवाड़ी जिला प्रशासन और हरियाणा शिक्षा बोर्ड के द्वारा सख्त गाइडलाइन जारी किया गया है और छात्र किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

अभ्यर्थियों के लिए 10 जरूरी गाइडलाइंस (HTET Exam 2026)

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस गांव की सरंपच ने गिनीज बुक के लिए किया दावा, रिकोर्ड देख चौक जाएंगे आप

1. समय का रखें ध्यान: परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

2. एडमिट कार्ड (Admit Card): बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया रंगीन (Color) एडमिट कार्ड ही साथ लेकर जाएं। ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें​कोसली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 25 को

3. वैध पहचान पत्र: अपने साथ एक मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अवश्य रखें।

4. फोटो का मिलान: एडमिट कार्ड पर वही फोटो लगाएं जो आवेदन पत्र भरते समय अपलोड की गई थी। इसे राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से सत्यापित करवाना न भूलें।

5. प्रतिबंधित वस्तुएं: केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

6. आभूषणों पर पाबंदी: महिला अभ्यर्थी ध्यान दें कि अंगूठी, चेन, बालियां, या कोई भी धातु के आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक प्रतीकों को लेकर बोर्ड के नियमों का पालन करें।

7. पेन की व्यवस्था: परीक्षा हॉल (HTET Exam 2026) में केवल काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन ही ले जाने की अनुमति होगी। पेंसिल या जेल पेन का उपयोग न करें।

8. बायोमेट्रिक हाजिरी: परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद बायोमेट्रिक अटेंडेंस (अंगूठे का निशान और आंख की पुतली का स्कैन) अनिवार्य है। इसके बिना परिणाम रोक दिया जाएगा।

9. ओएमआर शीट (OMR Sheet): उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर और प्रश्न पुस्तिका कोड को बहुत ध्यान से भरें। व्हाइटनर, इरेज़र या ब्लेड का इस्तेमाल करने पर शीट रिजेक्ट हो सकती है।

10. नियमों का उल्लंघन: परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 163 लागू है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या नकल के प्रयास में पकड़े जाने पर सीधी जेल (FIR) हो सकती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper