Breaking News: बावल में कल जुटेंगे दिग्गज: मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे करोड़ों की सौगात का शिलान्यास

On: June 29, 2026 9:50 PM
Follow Us:
सोमवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने खुद बावल में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से दौरा किया

Breaking News: रेवाड़ी : माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता के साथ ही बावल क्षेत्र की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

तैयारियो को लेकर एसपी ने लिया जायजा

बता दे कि इस वीआईपी आगमन को लेकर रेवाड़ी जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। सोमवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने खुद बावल में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से दौरा किया। उन्होंने वीआईपी रूटों और अन्य वैकल्पिक रास्तों का बारीकी से अवलोकन करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की फुल ड्रेस रिहर्सल की।Breaking News

सोमवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने खुद बावल में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से दौरा किया
सोमवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने खुद बावल में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से दौरा किया

समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावल क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बावल के विधायक कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल के गांवो में दोरा करने न्यौता दिया।Breaking News

सुरक्षा को लेकर 13 जगह लगाए नाके

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम की आड़ में हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियां करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा को लेकर बावल क्षेत्र में 13 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इतना ही नहीं दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल स्क्वाड, टियर गैस स्क्वाड और ‘वज्र वाहन’ को भी मौके पर तैनात किया गया है।Breaking News

चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात: सिविल ड्रेस में पुलिस बल: संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर गुप्त रूप से नजर रखने के लिए भारी संख्या में सिविल वर्दी (बिना वर्दी) में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें और अफवाहों से दूर रहें।

बावल को मिलेगा बडा तोहफा
समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावल क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी विकास योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बावल के विधायक कृष्ण कुमार ने सोमवार को बावल के गांवो में दोरा करने न्यौता दिया।

 

 

एसपी ने कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, वीवीआईपी गैलरी, मीडिया दीर्घा, चेकिंग पॉइंट्स, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई प्रशासनिक तैयारियों को जांचा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now