
Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम के लोगों को अब जल्द ही पानी की किल्लत से राहत मिलने वाली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने लगभग 99 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना से 80 से अधिक सेक्टर, कॉलोनी और गांवों में पानी की सप्लाई बेहतर होगी। डीपीआर मंजूर हो चुकी है और अगले सप्ताह टेंडर जारी होने की संभावना है।
नई पाइपलाइन बसई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुरू होकर द्वारका एक्सप्रेसवे, पालम विहार रोड, सुशील एरिया रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, डूंडाहेड़ा होते हुए शंकर चौक तक जाएगी। इसके साथ ही 100 एमएलडी क्षमता का नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 200 एमएलडी क्षमता का स्टोरेज टैंक भी बनाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर जारी होने के बाद काम पूरा करने में करीब डेढ़ साल लगेंगे।
सेक्टर-21, 22, 23 समेत कई इलाकों में गर्मियों के दौरान पानी की भारी किल्लत रहती है। लोग टैंकरों पर निर्भर रहते हैं। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के अनुसार, लंबे समय से यह समस्या उठाई जा रही थी। सेक्टर-9, 9ए, 4, 7, 5, कार्टरपुरी, डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा, उद्योग विहार, शीतला माता रोड, डीएलएफ फेज-3 और द्वारका एक्सप्रेसवे के आस-पास के इलाकों के लोग इस योजना से सबसे अधिक फायदा उठाएंगे।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
GMDA के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद इन इलाकों में 24 घंटे पर्याप्त और संतुलित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
राहत का रोडमैप
80 सेक्टर, कॉलोनियां और गांव नई लाइन से जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
लागत लगभग 99 करोड़ रुपये।
बसई से शंकर चौक तक सप्लाई लाइन बिछेगी।
100 एमएलडी क्षमता का नया ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
डेढ़ साल में लोगों को इसका फायदा मिलने लगेगा।
