बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की इस शुगर मिल में लगेगा 90 KL एथेनॉल प्लांट, किसानों को मिलेगें कई फायदे

Written by: PK Chauhan

Published:

पानीपत। हरियाणा मे लंबे समय किसानों का जिसका इंतजार था वह अब पूरा होने वाला है। पानीपत की टेक्सटाइल नगरी से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिले की सहकारी समिति…


पानीपत। हरियाणा मे लंबे समय किसानों का जिसका इंतजार था वह अब पूरा होने वाला है। पानीपत की टेक्सटाइल नगरी से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिले की सहकारी समिति शुगर मिल में अब 90 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इस परियोजना से न केवल किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, इतनस ही नहीं रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।Haryana News

Advertisement

 

जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि यह प्लांट केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा और इसकी आधारशिला जल्द रखी जाएगी।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शुगर मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि 1957 में स्थापित यह मिल अब 1250 टीसीडी से बढ़कर 5000 टीसीडी की क्षमता तक पहुंच चुकी है। मिल परिसर में स्वच्छता और प्रबंधन की व्यवस्था उच्च स्तर की है। किसानों की सुविधा के लिए एसएमएस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे भुगतान और कार्य से जुड़ी जानकारी उन्हें तुरंत मिल सकेगी।

डॉ. दहिया के अनुसार, पानीपत शुगर मिल की दक्षता और प्रगति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में इस एथेनॉल परियोजना की घोषणा की थी। पानीपत शुगर मिल राज्य की सबसे उन्नत सहकारी मिलों में से एक है। पिछले पिराई सत्र 2024-25 में इस मिल ने लगातार 136 दिन तक काम करते हुए 62.12 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की थी, जिससे 5.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि यह प्लांट केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा और इसकी आधारशिला जल्द रखी जाएगी। मिल ने 3.24 लाख क्विंटल शीरा और 670.3 यूनिट बिजली का भी उत्पादन किया। किसानों को अगेती किस्म के गन्ने के लिए ₹400 प्रति क्विंटल और पछेती किस्म के लिए ₹393 प्रति क्विंटल भुगतान किया गया था। उम्मीद है कि इस वर्ष राज्य सरकार किसानों को बढ़े हुए रेट का तोहफा दे सकती है।Haryana News

 

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp