Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य के 23वें जिले की घोषणा की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह ऐलान 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर किया जा सकता है। इसके लिए तीन जिलों के नामों पर चर्चा है जिससे एक नाम पर एक नवंबर को मोहर लग सकती है।
ये नाम चर्चा में: मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, सरकार पहले चरण में गोहाना, हांसी और डबवाली में से किसी एक को नया जिला घोषित कर सकती है, जबकि अन्य प्रस्तावों पर फैसला आगामी जनगणना के बाद लिया जाएगा।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
हरियाणा में अब तक 22 जिले यहा पढे नाम: हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इससे पहले हरियाणा ओर पंजाब एक ही थे। हरियाणा के गठन के बाद सबसे पहले यानि पहली बार तब प्रदेश में केवल सात जिले थे—अंबाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल और रोहतक का बनाया गया था।Haryana News
इसके बाद 1972 में भिवानी और सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी और पानीपत, 1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल और 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया। उसके बाद से कोई नया जिला घोषित नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
अब राज्य सरकार प्रशासनिक दक्षता और स्थानीय विकास को ध्यान में रखते हुए नए जिलों के गठन पर गंभीरता से विचार कर रही है। साथ ही, लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का फैसला आगामी जनगणना के बाद किए जाने की संभावना है।
जानिए किन जिलों पर है प्रस्ताव लंबित: फिलहाल सरकार के पास 10 नए जिलों के प्रस्ताव विचाराधीन हैं, जिनमें असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना शामिल हैं। इनमें से तीन स्थान—गोहाना, हांसी और डबवाली—को लेकर सरकार का रुख सबसे स्पष्ट है।Haryana News
गोहाना इस समय सोनीपत जिले के अंतर्गत आता है और इसे जिला बनाए जाने से सोनीपत, रोहतक और जींद की भौगोलिक सीमाओं में बदलाव संभव है। हांसी वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा है, जबकि डबवाली सिरसा जिले में आता है और पंजाब की सीमा से लगा हुआ है। डबवाली पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है, जिससे इसके जिले बनने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।Haryana News
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

