बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: भुवनेश्वर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने चमकाया नाम, 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

Written by: PK Chauhan

Published:

  भुवनेश्वर (उड़ीसा) में जारी 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम एक बार फिर रोशन किया है। एथलेटिक्स हरियाणा के 145…


 

Advertisement

भुवनेश्वर (उड़ीसा) में जारी 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम एक बार फिर रोशन किया है। एथलेटिक्स हरियाणा के 145 खिलाड़ियों का दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है, जिन्होंने अब तक कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।Haryana News

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि हरियाणा की बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं। फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार झज्जर की तमन्ना ने 20 वर्ष आयु वर्ग में शॉटपुट इवेंट में 15.08 मीटर की थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

वहीं केरल की अनुप्रिया वी.सी. ने रजत और बिहार की अल्का सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चरखी दादरी की अराध्या सिंह ने 14 वर्ष आयु वर्ग में किड्स जैवलिन में 38.64 मीटर की थ्रो से स्वर्ण पदक जीता।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

रोहतक के निश्चय ने 18 वर्ष आयु वर्ग के शॉटपुट में 19.48 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पंजाब के हरप्रताप को रजत और दिल्ली के पार्थ सोलंकी को कांस्य पदक मिला। रोहतक की तनीषा ने 3000 मीटर दौड़ में 10 मिनट 06 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता,

 

जबकि तमिलनाडु की पवीना राजेश ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण और फतेहाबाद की तमन्ना ने इसी इवेंट में रजत पदक हासिल किया। जींद के सचिन ने 5000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की झोली में एक और पदक जोड़ा।Haryana News

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

 

टीम मैनेजर पुनित और रोहतास, कोच जसवंत सिवाच और बीरबल के नेतृत्व में हरियाणा का दल लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं और आगामी इवेंट्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp