मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का रेवाड़ी में स्वागत

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री का. मुकेश माथुर तथा मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे। यहां ढोल-बाजों व फूलमालाओं…


नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री का. मुकेश माथुर तथा मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे।
नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री का. मुकेश माथुर तथा मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे।
Google News Follow us on Google

Haryana News: नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री का. मुकेश माथुर तथा मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे। यहां ढोल-बाजों व फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।सहायक मंडल मंत्री बीकानेर मंडल का. देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन से यूनियन कार्यालय तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई।Haryana News

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस उपरांत यूनियन प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक कर्मचारियों भाग लिया। आज की मीटिंग में कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया तथा लंबे समय अंतराल के बाद रेवाड़ी में पुराना माहौल देखने को मिला।
सभा को संबोधित करते महामंत्री का. मुकेश माथुर ने 8वें वेतन आयोग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है तथा इस विभाग में सेवाएं देने वाला प्रत्येक कर्मचारी इसमें अपनी अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए रेलवे कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान कराने में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव ने मंडल पर किए गए कार्यों एवं लंबित मांगों का जिक्र करते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर यूनियन का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी की एकता ही हमारी मांगों को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाएगी। इसलिए अपने हकों के लिए पहले भी संघर्ष करते आए हैं तथा आगे भी यह मुहीम जारी रहेगी। सभा का संचालन रेलवे एंप्लॉई कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सोहन लाल कसाना द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव आरके शर्मा, नारनौल से श्यामसुंदर शर्मा, अलवर से चंदरू राम, बीकानेर मंडल के लोको पायलेट व गाड़ी प्रबंधक, ओबीसी एसोसिएशन से रामपाल यादव, एसटी-एससी एसोसिएशन से संजय मीणा ने मंच सांझा किया। इस मौके पर भारी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp