मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: नशे के खिलाफ NCB रेवाड़ी ने बजाया बिगुल, साल्हावास में चलाया अभियान

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News:  हरियाणा में नशे के विरुद्ध जारी सरकारी प्रयासों को बल देते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाड़ी यूनिट द्वारा गाँव साल्हावास में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…


नशे के खिलाफ NCB रेवाड़ी ने बजाया बिगुल, साल्हावास में चलाया अभियान
नशे के खिलाफ NCB रेवाड़ी ने बजाया बिगुल, साल्हावास में चलाया अभियान
Google News Follow us on Google

Haryana News:  हरियाणा में नशे के विरुद्ध जारी सरकारी प्रयासों को बल देते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाड़ी यूनिट द्वारा गाँव साल्हावास में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

यह कार्यक्रम सामाजिक स्तर पर नशे की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की एक कड़ी था, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार, निशांत यादव, डॉ. घनश्याम मित्तल, और सीमा मित्तल ने की। उन्होंने गाँव के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व पंचायती प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।

इस अभियान को एनसीबी प्रमुख व हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री ओ. पी. सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार, और उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश भर में नशा तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरण के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों को नशा न करने और अपने गाँव को नशा मुक्त रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उपस्थितजनों ने एक स्वर में समाज से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा, “नशा एक सामाजिक दीमक है जो युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। इसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ अभियान केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार द्वारा संचालित “नमक लोटा अभियान”, “साइकलोथॉन”, और “नशा मुक्त जीवन – नायाब जीवन” जैसी पहलों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इन अभियानों का उद्देश्य जनसामान्य में नशे के प्रति सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता विकसित करना है।

इस अवसर पर गाँव के पूर्व सरपंच राजेंद्र पटेल, रामचंद्र, गोवर्धन, कृष्ण कुमार, सुबेदार साधूराम, सुमन देवी सहित पंच मवासी, बिरसिंह, भूपेंद्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गाँव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

निरीक्षक नीरज कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को नशे की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो निडर होकर टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 या ईन्चाज रेवाड़ी के न. 9813136557 पर सूचना दें।नशे के खिलाफ NCB रेवाड़ी ने बजाया बिगुल, साल्हावास में चलाया अभियान

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp