Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों की बैठकों को अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने के लिए बड़ा बडा कदम उठाया है। अब ग्राम सभा की बैठकों में शामिल होने वाले ग्रामीणों को चाय-नाश्ते की सुविधा दी जाएगी।Haryana News
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा पंचायती राज एक्ट, 1994 की धारा 44 के तहत ग्राम सभा में चाय-नाश्ते पर 4 हजार रुपए तक खर्च किया जा सकता है। इस फैसले से न केवल पंचायतों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि बैठकों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति भी सुनिश्चित होगी।Haryana News
इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 4 हजार रुपए का बजट मंजूर किया गया है। पहले यह खर्च सरपंचों को अपनी जेब से करना पड़ता था, लेकिन अब यह खर्च पंचायत फंड से किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
यह कदम सरपंचों पर आर्थिक बोझ घटाने के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।Haryana News
सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव में पंचायत व्यवस्था को मजबूत कर स्थानीय शासन को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया जा सके।Haryana News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे यह जानकारी हर पंचायत तक पहुंचाएं और इस पर आवश्यक कार्रवाई करें।Haryana News
अधिकारी बताते हैं कि पंचायत सेक्रेटरी की अध्यक्षता में होने वाली ग्राम सभाओं में अक्सर कम लोग शामिल होते हैं। सरकार का मानना है कि इस फैसले से ग्रामीणों को बैठकों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा ।Haryana News
वे स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इससे पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जनसहभागी बनेगी।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

