
Haryana News: कोसली के विधायक अनिल यादव ने गांव भूरथला और कोसली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित लाला रामरतन धर्मशाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया और जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पांच सड़कों, हर्बल पार्क में ओपन जिम, भगवान परशुराम भवन, तथा कोसली रेलवे स्टेशन पर नए सबमर्सिबल पंप का उद्घाटन किया।
उन्होंने भाकली-2 पंचायत को 11 लाख रुपये और लाला रामरतन धर्मशाला के निकट शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
पंचायत समिति चेयरमैन दुष्यंत सिंह ने भी भाकली गांव के लिए 11 लाख रुपये की विकास राशि देने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
विधायक अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से प्राप्त सुझावों और शिकायतों के आधार पर आगे भी योजनाएं तैयार की जाएंगी और हर वर्ग के हित में कार्य होता रहेगा।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कपिल चेयरमैन, अजयपाल चेयरमैन, सुरेश भाकली, दिनेश गोयल, उदयभान डागर, प्रेम प्रकाश नाहड़ और सरपंच बलविंद्रा देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
