बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग की पहल: हिसार में शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, किराया ऑटो से भी सस्ता

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग राज्य में यात्रियों को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब हिसार में 50 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई…


Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग राज्य में यात्रियों को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में अब हिसार में 50 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का किराया ऑटो रिक्शा से भी कम होगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी ।

Advertisement

हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि राज्य सरकार ने 10 प्रमुख नगर निगमों में ई-बसों की तैनाती का निर्णय लिया है, जिसमें हिसार को 50 बसें आवंटित की गई हैं।Haryana News

शहर में प्रदूषण में कमी आएगी। यह पहल हरियाणा को ग्रीन और स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने कहा कि नई बसों के आने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, लोगों में सार्वजनिक परिवहन के प्रति भरोसा बढ़ेगा जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप की करीब तीन एकड़ भूमि पर आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया जाएगा। इसमें दो मंजिला भवन, नौ चार्जिंग प्वाइंट, वर्कशॉप, ड्राइवर-कंडक्टर रेस्ट रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में हर प्रमुख शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम जनता को सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके।Haryana News

इन रूटों पर दौडेगी बसे: फिलहाल हिसार में पांच इलेक्ट्रिक बसें दो रूटों पर संचालित हो रही हैं, जबकि नई बसें सातरोड, अग्रोहा, चंदन नगर और गंगवा जैसे रूटों पर चलेंगी।Haryana News

इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की खपत भी घटेगी। यह योजना हरियाणा को स्वच्छ, हरित और तकनीकी रूप से आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।Haryana News

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp